कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक और 15 बकरियों की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज और विद्युत विभाग की लापरवाही ने किसानों पर कहर ढा दिया है। एक ओर कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय बालक की भी जान चली गई और 15 बकरियों की मौत हो गई, तो दूसरी ओर अभनपुर के सोंठ गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आकर 7 मवेशियों की जान चली गई। दोनों ही घटनाओं ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, वहीं स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

सोमवार दोपहर छुईडोडा सोल्वा में मौसम के अचानक बिगड़ने के दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। उस वक्त किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह गांव से लगे मैदान में बकरियों को चरा रहे थे। इसी दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 15 बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में किसान को लाखों का नुकसान हुआ है।

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

इसी बीच गोढ़ी गांव में एक और दुखद घटना सामने आई जहां एक 15 वर्षीय बालक की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ आटा चक्की से लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। मां घर पर उसके लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन बेटे की लाश ही घर लौटी।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

Related Articles

Leave a Reply