देश

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी 11 लोकसभा सीटें, फैसले से संतुष्ट नहीं कांग्रेस

लखनऊ

पश्चिम बंगाल और पंजाब में जहां INDIA ब्लॉक की मुख्य पार्टी कांग्रेस को सहयोगी दलों से झटका मिला है तो वहीं उसके लिए अब उत्तर प्रदेश से राहत भरी खबर सामने आ रही है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस सपा ने कांग्रेस को 11 सीटे ऑफर की हैं. बीते दिनों ही यूपी में INDIA ब्लॉक के तहत सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था जिसके तहत रालोद को 7 सीटें दी गईं हैं.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.’ पिछले दिनों सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई थी कि यूपी में कांग्रेस 80 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

See also  सनातन धर्म छोड़ेंगी महामंडलेश्वर हिमांगी सखी! किन्नर अखाड़े में शुरू हुआ नया बवाल

नीतीश से लेकर गठबंधन-चुनाव तक, अखिलेश ने खुलकर रखी बात
सपा की तरफ से साफ किया गया है कि सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें ऑफर की हैं, अगर कांग्रेस अखिलेश यादव को और सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों के बारे में बताती है तो यह सीटें बढ़ाई भी जा सकती हैं. शुरुआती तौर पर सपा ने कांग्रेस को यूपी में 11 सीटें ऑफर की हैं.

Related Articles

Leave a Reply