छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले के एंटी करप्शन ब्यूरो ने पामगढ़ तहसील कार्यालय में दबिश देकर नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा है। दोनों ने चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र प्रभारी से रिश्वत मांगी थी। नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते एसीबी के हत्थे चढ़ गए।

See also  मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेसी रैली में बैरिकेड तोड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, पुलिस से झड़प…

दरअसल, कुछ दिन पहले पामगढ नायब तहसीलदार श्रीमती करुणा आहेर और उच्चभट्ठी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव ने धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी का निरिक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था की बात कहकर केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक से रिश्वत मांगी गई थी।मामले की शिकायत के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने जाल बिछा कर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा। रिश्वत में ली गई रकम बरामद कर एसीबी द्वारा दोनों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

See also  बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं छात्रा ने लगाया मौत को गले, मां की चीख से दहल गया पूरा मोहल्ला

Related Articles

Leave a Reply