छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: प्लांट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट व तोडफ़ोड़, पांच आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा के जीडी पवार प्लांट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट कर तोडफ़ोड़ करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने धरधबोचा है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी दीपक दास महंत निवासी बरपाली चौक चांपा ने 25 जुलाई रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 23.7.25 को सुबह 6.00 से दोपहर 2.00 तक ड्यूटी पर बॉयलर डेस्क का ऑपरेटर का काम कर रहा था कि करीबन 6.30 प्लांट में फरसवानी गांव का भुवन बरेठ काम करने आया था जो प्लांट में ट्रांसफर टावर में कन्वेयर बेल्ट के पास कन्वेयर बेल्ट चालू करने गया था जहां कन्वेयर बेल्ट में फंसने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश


घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग तथा मृतक भुवन बरेठ के परिजन प्लांट में आकर हल्ला कर रहे थे और प्लांट के कर्मचारीयों से विवाद कर, मनीराम घटना अपने अन्य साथियों के साथ आकर कर्मचारी नरेंद्र साहू एवं प्रार्थी दीपक दास महंत के साथ मारपीट किया तथा उसके साथ आए अन्य साथी मारपीट कर वहां पर खड़े प्लांट की गाड़ी बोलेरो क्रमांक को राड से मार कर ग्लास को तोड़ दिए थे प्लांट के अन्य स्टाफ के बीच बचाव करने पर सभी लोग ऑफिस की तरफ चले गए की रिपोर्ट पर मनीराम बरेठ, राहुल बरेठ तथा अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

See also  तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


दौरान विवेचना पता चला कि उक्त आरोपीगणों द्वारा उनके परिजन भुवन बरेठ की कार्य के दौरान मृत्यु होने के कारण आवेश में आकर परिजनों के द्वारा प्लांट में कर्मचारियों से मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना की गई है पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में 04 आरोपियों को पकड़ा गया चारों आरोपियों को विधि गिरफ्तार किया गया प्रकरण में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, ्रस्ढ्ढ उमेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  हवा भरने वाला टैंक फटा; 23 वर्षीय युवक की मौत, तेज धमाके से दहला इलाका, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Reply