जांजगीर चांपा

जांजगीर कलेक्टर ने रासायनिक खाद के सुब्यवस्थित वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर किया निरीक्षण दल का गठन

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने खरीफ फसलों के लिये खाद आदि किसानों को सुलभता से उपलब्ध कराने एवं सतत मानिटरिंग के लिए विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया है। संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

किसानों को खाद एवं बीज सभी 196 सहकारी समितियों में भंडारण कर वितरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में खेती संबंधी का कार्य प्रगति पर है। सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किए जा रहे खाद की व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए निरीक्षण दल का गठन किया गया है। ये दल डबल लॉक में भंडारित खाद और सहकारी समितियों में वितरण के लिए उपलब्ध कराए गए खाद की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखेंगे। कलेक्टर ने निरीक्षण दल में संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, खाद्य संग्रहण केंद्र प्रभारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी को भी शामिल किया है।

See also  शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

Related Articles

Leave a Reply