छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, 2 की मौत 6 घायल

राजनांदगांव। शहर के बजरंगपुर नवागांव वार्ड में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। बजरंगपुर नवागांव वार्ड निवासी सुशीला देवांगन, पार्वती साहू, माया डोंगरे, सुनीता यादव और सुमित्रा साहू रोज की तरह खेत में काम करने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब महिलाएं खेत में टिफिन निकालकर नाश्ता कर रही थी, तभी पास ही मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से निकला एक बड़ा झुंड अचानक उनके ऊपर टूट पड़ा। हमला इतना अचानक और तीव्र था कि महिलाएं संभल भी नहीं सकी।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

पिता-पुत्र भी चपेट में आए

हमले के दौरान खेत के पास मौजूद शिव यदु और उनका बेटा भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से सभी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे पीड़ित काफी देर तक वहीं तड़पते रहे। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मधुमक्खियों के झुंड के छंटने के बाद उन्होंने घायलों को किसी तरह खेत से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने शिव यदु (55) और सुशीला देवांगन (50) को मृत घोषित कर दिया।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

अन्य घायलों की हालत स्थिर

घटना में घायल हुए अन्य लोगों, माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है क्योंकि मधुमक्खी के डंक से शरीर में एलर्जी या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

Related Articles

Leave a Reply