छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दहेज के नाम पर प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा निवासी जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया जा रहा है कि पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की गाली-गलौज से परेशान होकर 8 दिसंबर 2025 को जागृति ने घर में रखा कीटनाशक जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उसकी मौत हो गई।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी और ससुर अशोक श्रीवास के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply