कोरबाछत्तीसगढ़

SECL कर्मी और पत्नी की सड़क हादसे में मौत:रीवा से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी; 2 माह में रिटायर होने वाले थे

कोरबा जिले के लखनपुर के पास एक सड़क हादसे में SECL कर्मचारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। जहां दोनों पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी उनकी कार खेत में पलट गई।

कटघोरा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक कार चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। मृतक एस एन चतुर्वेदी SECL दीपका में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और दो माह में रिटायर होने वाले थे।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

अपने गृहग्राम मध्यप्रदेश के रीवा गए थे

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान एस एन चतुर्वेदी और रामकली चतुर्वेदी के रूप में हुई है। दोनों दीपका प्रगति नगर बी टाईप 277 एसईसीएल कॉलोनी में रहते थे। दंपति पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृह ग्राम मध्यप्रदेश के रीवा गए थे।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

इलाज के दौरान पति की मौत

हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान रामकली को मृत घोषित कर दिया। एस एन चतुर्वेदी को गंभीर हालत में कोरबा के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

अंतिम संस्कार के लिए शव रीवा ले गए

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। परिजन दोनों के शव को अंतिम संस्कार के लिए रीवा ले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply