जांजगीर में दिनदहाड़े लाखों की लूट, महिला से मारपीट कर सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार

सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में वारदात, साइकिल से घर पहुंचे थे दो लुटेरे; 5 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में दो अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम लेकर फरार हो गए। लूट की गई संपत्ति की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दो आरोपी साइकिल से घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार कि घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात के करीब पांच घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका था। जिसकी तलाश की जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।




