छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट: सभी 11 लोकसभा सीटों पर 1720 राउंड में होगी वोटों की गिनती

रायपुर

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है. छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग को लेकर जानकारी दी है. मंगलवार 4 जून को सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी. राज्य की सभी 11 सीटों के लिए कुल 1720 राउंड की गिनती की जाएगी. साल 2019 की तुलना में साल 2024 में 1.31 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. 2019 में 71.4 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2024 में सभी 11 सीटों पर 72.8 फीसदी वोटिंग हुई है.

जानिए कितने राउंड में होगी गिनती: बात अगर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों की करें तो कोरबा में सबसे कम 142 राउंड की मतगणना होगी, जबकि सबसे ज्यादा 175 राउंड की काउंटिंग रायपुर में होगी. वहीं, बाकी लोकसभा सीटों की बात करें, तो सरगुजा में 161 राउंड की काउंटिंग होगी. रायगढ़ में 165 राउंड की काउंटिंग होगी. जांजगीर चांपा में 143 राउंड की काउंटिंग होगी. कोरबा में 142 राउंड की काउंटिंग होगी. बिलासपुर में 164, राजनांदगांव में 150, दुर्ग में 166, महासमुंद में 157, बस्तर में 144 और कांकेर में 153 राउंड में काउंटिंग की जाएगी.

See also  बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 9 नक्सली ढेर

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम: प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी, 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 4362 गणना कर्मी, 1671 माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ 42 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. इस बारे में निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी है.

स्ट्रॉन्ग रूम और पूरा परिसर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में है, जबकि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. काउंटिंग सेंटर पर धारा 144 लागू रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मतगणना स्थल पर सुबह 6 बजे उम्मीदवार, अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉन्ग रूम को खोला जाएगा. साथ ही 11 जिलों में डाक मत पत्रों की गणना 8 बजे से शुरू होगी. मत पत्रों की गणना के बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम से मतगणना का काम शुरू कर दिया जाएगा. -रीना बाबासाहेब कंगाले, निर्वाचन पदाधिकारी

See also  छत्तीसगढ़ में 25% बढ़ेगा यात्री किराया, CM भूपेश बघेल ने दी सहमति, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलना बाकी

साल 2024 में मतदान प्रतिशत: छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर 2024 में मतगणना का प्रतिशत बढ़ा रहा. साल 2019 की तुलना में अगर सभी 11 सीटों पर हुए मतदान की बात करें तो 2019 की तुलना में यह 1.31 फीसदी ज्यादा है. लोकसभा सीटों पर हुई मतगणना के 2024 के प्रतिशत की बात करें तो सरगुजा में 79.89 फीसदी, रायगढ़ में 78.85, जांजगीर चांपा में 67.56, कोरबा में 75.63, बिलासपुर में 64.77, राजनांदगांव में 77.42, दुर्ग में 73.68, रायपुर में 66.82, महासमुंद में 75.02, बस्तर में 68.29 जबकि कांकेर में 76.23 फीसदी मतदान हुआ.

तीन चरण में हुए मतदान: छत्तीसगढ़ में साल 2024 का लोकसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था. पहले चरण में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में मतदान हुआ था. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. दूसरे चरण में कुल तीन लोकसभा सीटों पर राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 7 सीटों पर हुआ. इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा सीट शामिल है.

See also  कार में पीली बत्ती और सायरन लगाकर घूम रहा था बैंक मैनेजर, धमतरी डीएसपी ने करवाया ये काम

Related Articles

Leave a Reply