छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट, नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में देसी शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों में एक नाबालिग समेत पांच महिला, और दो युवक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है.

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

आरोपी महिलाएं शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर चलाती थीं. जिसपर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी. विभाग की कार्रवाई से नाराज आरोपियों ने 24 जून की रात शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट की और दुकान में जमकर तोडफोड़ कर दी थी. जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की है.

See also  इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम राधिका सूर्यवशी, पिहू सूर्यवंशी, नैना सूर्यवशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल, हर्ष राज सूर्यवंशी और एक नाबालिग हैं.

Related Articles

Leave a Reply