छत्तीसगढ़

नेपाल में आई भीषण बाढ़-भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र की निवासी हैं। बाढ़ के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें और उनके परिजनों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

See also  नेशनल हाइवे-30 पर बस हादसा, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

22 अगस्त से नेपाल में थीं मोनिका

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक मोनिका यादव, निवासी महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर, रायपुर, 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद उनके परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मोनिका यादव की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित तलाश के प्रयास शुरू किए हैं। इस काम में केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

सरकार ने लोगों से मांगी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपील की है कि नेपाल में गए या वहां रह रहे प्रदेश के किसी नागरिक के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास जानकारी हो, तो वह तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराए। आपदा की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। 

See also  तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, पुलिस ने बरामद की 500-500 की गड्डियां, फोरेंसिक की टीम जांच में जुटी

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों या उनके परिजनों को किसी तरह की जानकारी अथवा सहायता की जरूरत होने पर राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
कंट्रोल रूम: 0771-2223471

राज्य सरकार के मुताबिक नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय किया है।

Related Articles

Leave a Reply