छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा जिले में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा। एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरगहनी च के आंगनबाड़ी केन्द्र बिरगहनी च 71 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि उक्त पद हेतु 09 दिसम्बर 2026 तक ऑनलाइन लिंक https://aww.e-bharti.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।




