कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में अनूठा मामला : गन्ना रस बेचने वाले ने बर्फ की सिल्ली तोड़ी तो निकला मेंढक, गुस्साए लोगों ने की कार्रवाई की मांग

कोरबा। गर्मियों के मौसम में गन्ने और अन्य फलों का जूस पीने वाले लोग जरा सावधानी बरतें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि, कहीं आपके ड्रिंक में मरी हुई मेंढक या छिपकली ना मिल जाए। ऐसा ही एक ताजा मामला कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से है। जहां जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तो उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

मिली जानकारी के अनुसार, जूस संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाकर सोडा औरजूस बेचता है। शुक्रवार की शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा। तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर वह और वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने कहा कि, मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply