छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा के लिए आवेदन 2 से 20 अगस्त तक

रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 के लिए 2 अगस्त 2021 से आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अवधि सामान्य शुल्क के साथ 2 अगस्त से 20 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई है। विलम्ब शुल्क के साथ 21 अगस्त से 28 अगस्त 2021 तक हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 के आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा सितम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होगी, जो छात्र हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना चाहते है, वे अपनी शाला के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही मिलेगी सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा,

See also  कांकेर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर, बस्तर आईजी ने नक्सलियों को दी बड़ी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply