Uncategorized

शादी का झांसा देकर युवती बार-बार किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद :

युवक नाबालिग को शादी का वादा कर भगा ले गया था। भगाकर ले जाने के बाद उसने बार-बार लड़की के साथ रेप किया था। इस मामले में जब पुलिस से शिकायत हुई तो पुलिस ने लड़की को छुड़ा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। शनिवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को ग्राम गुड़भेली उमेश कुमार यादव(25) भगाकर ले गया है। उसकी बेटी 1 नवंबर से घर नहीं लौटी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उमेश लड़की को शादी का वादा कर भगा ले गया है। पिता के रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर ग्राम बजाड़ी में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को छुड़ा लिया गया। वहीं उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उमेश उसे शादी का वाद कर अपने साथ भगा ले गया था। मगर उसने शादी नहीं की। बार बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पूछताछ में सूरज ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

See also  The Ultimate Guide to Online Casino Bonuses: Maximize Your Winnings

Related Articles

Leave a Reply