छत्तीसगढ़

32 नक्सलियों की मौत पर बौखलाए माओवादी, मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर में जिले में कल सुरक्षाबल के जवानों ने कल इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर किया था, जवानों ने इस मुठभेड़ में 32 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं 32 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. 

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

जानकारी अनुसार, ये पूरी घटना बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों का आरोप है कि दोनों ग्रामीण पुलिस मुखबिरी का काम करते थे. बता दें कि यहां के जप्पेमरका गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने एक छात्र और दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था. इसके बाद दोनों की हत्या कर दी. जबकी छात्र को छोड़ दिया है. मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रुप में हुई है. नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply