छत्तीसगढ़

परिसीमन से बदलेगा CG का सियासी नक्शा : रायपुर से बस्तर तक बदल सकता है चुनावी समीकरण

रायपुर। परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलाव लागू होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। प्रदेश में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 होने की संभावना है। यानी 45 नए विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आ सकते हैं। इसके साथ ही लोकसभा की वर्तमान 11 सीटें बढ़कर 16 यां 17 हो सकती हैं। हालांकि, नए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन किस तरह होगा और किन मौजूदा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं। इनमें 51 सामान्य, 10 अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के फार्मूले के अनुसार विधानसभा की सदस्य संख्या 135 तक पहुंच सकती है। ऐसे में प्रदेश के बड़े शहरों, तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों और भौगोलिक रूप से विस्तृत आदिवासी अंचलों में नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाने की संभावना पर चर्चा हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आकलन प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि पर आधारित है।

See also  लापता हुई छात्राएं कांकेर में मिलीं: काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपेगा चाइल्ड वेलफेयर, शनिवार को स्कूल से हो गई थीं गायब

सरगुजा और बस्तर संभाग में परिसीमन का असर केवल सीटों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगा। यहां जनसंख्या के साथ भौगोलिक विस्तार और आदिवासी क्षेत्रों की परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण होंगी। सरगुजा संभाग में अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, प्रतापपुर और रामानुजगंज जैसे क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग में जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का नए सिरे से निर्धारण हो सकता है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या और उनका भौगोलिक वितरण भी परिसीमन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण विषय रहेगा।

परिसीमन के बाद सबसे अधिक चर्चा प्रदेश के बड़े शहरी और तेजी से बढ़ती आबादी वाले क्षेत्रों को लेकर है। रायपुर में शहर की मौजूदा विधानसभा सीटों के साथ अभनपुर, धरसींवा और आसपास के क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है। दुर्ग-मिलांई क्षेत्र में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, मिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा सहित आसपास के क्षेत्रों का पुनर्गठन संभव है। इसी तरह बिलासपुर शहर और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में नाए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव और कवर्धा में भी सीटों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण हो सकता है।

See also  विधानसभा में रेत घाट और पीएम सूर्यघर योजना पर विधायक ब्यास कश्यप के सवाल

प्रस्तावित 135 सदस्यीय विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर लगभग 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इस व्यवस्था में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी महिला आरक्षण शामिल होगा। इसका मतलब है कि महिला आरक्षण का प्रभाव किसी एक संमाग या जिले तक सीमित नहीं रहेगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़ और कोरबा सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

2023 के विधानसभा चुनाव में 90 में से 50 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया था। इन सीटों में भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, रामपुर, पाली तानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांत खुज्जी, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं।

See also  भिलाई में हत्या, पत्नी पर शक के चलते पति ने पड़ोसी को पहले शराब पिलाई फिर किया मर्डर

परिसीमन का असर विधानसमा के साथ लोकसभा क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लोकसभा की 11 सीटें हैं। प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर इनकी संख्या बढ़कर 16 या 17 हो सकती है। 17 सीटों का आकलन सामने आने से प्रदेश में छह नए सांसदों के प्रतिनिधित्व की संभावना जताई जा रही है। नई संसदीय सीटों के गठन को लेकर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और बस्तर जैसे क्षेत्रों का पुनर्गठन चर्चा है। संभावित रूप से रायपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग संसदीय प्रतिनिधित्व देने, दुर्ग-मिलाई के साथ बालोद-बेमेतरा क्षेत्र का पुनर्गठन करने तथा बिलासपुर के साथ मुंगेली-पेंड्रा क्षेत्र को नए स्वरूप में व्यवस्थित करने पर विचार हो सकता है। इसी तरह सरगुजा-अंबिकापुर और जशपुर क्षेत्र तथा बस्तर और दक्षिण बस्तर के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का नया ढांचा तैयार होने की संभावना पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply