छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद ने महिला के साथ किया रेप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

जांजगीर चाम्पा। अकलतरा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप की FIR दर्ज हुई है। अकलतरा की महिला ने पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। विजय खांडेल, अकलतरा नगर पालिका में वार्ड 16 का पार्षद है, जो FIR के बाद फरार हो गया है, जिसकी अकलतरा पुलिस तलाश कर रही है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि, पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल टालते आ रहा है। विजय खांडेल, शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पार्षद विजय खांडेल शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल की तलाश कर रही है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply