छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के फॉर्महाउस में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.

कोटेरा से खरखरा मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में 50 वर्षीय संजय ठाकुर की लाश मिली है. धारदार हथियार से बुजर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस घटना की जांच कर रही.

डौंडीलोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की गई है. घटना की जांच जारी है. जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

See also  GATE परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का भंडाफोड़ : ‘मुन्ना भाई MBBS’ स्टाइल में नकल की साजिश, पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को दबोचा

Related Articles

Leave a Reply