छत्तीसगढ़

सड़क किनारे पुल के नीचे पानी में मिला युवक की शव, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती | सक्ती के पोरथा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे पुल के नीचे पानी में एक युवक की शव मिली। मृतक की पहचान दयाशंकर राठौर के रूप में हुई है, जो पोरथा डोंगिया का रहने वाला था। दयाशंकर कल दोपहर से लापता था और आज उसकी शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

See also  जल्द बदल सकते छत्तीसगढ़ PCC चीफ! नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले TS सिंहदेव

पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

See also  सरकारी शराब दुकान ने 04 कर्मचारियों का अपहरण, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Related Articles

Leave a Reply