छत्तीसगढ़

रिश्ता शर्मसार : फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। इस दौरान फूफा ने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में महिला हुई प्रेशर आईईडी की शिकार, जवानों को निशाना बनाने नक्‍सलियों ने किया था प्‍लांट

Related Articles

Leave a Reply