छत्तीसगढ़

कांकेर में तेंदुए का आतंक, 3 बकरों को मार डाला:घर से उठा ले गया जंगल, दहशत का माहौल

कांकेर : जिले में तेंदुए ने रहवासी इलाके में घुसकर जमकर आतंक मचाया। 3 बकरों का शिकार किया। एक बकरे को लेकर जंगल की ओर भाग गया। इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला गोविंदपुर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए के हमले से 2 बकरों की मौत हो गई है। वहीं एक बकरी को जबड़े में दबाकर जंगल ले गया। इस वक्त बकरी पालक मनोज पाल अपने परिवार के साथ घर मे सो रहे थे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जंगली जानवरों का हमेशा खतरा मंडराता है

बकरी पालक मनोज पाल ने बताया कि तेंदुआ घर के पीछे बाड़े से घुसा है। तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम दूसरे दिन पहुंची। इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। गोविंदपुर में जंगली जानवरों का हमेशा खतरा मंडराते रहता है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

तेंदूए की वन विभाग कर रहा निगरानी

तेंदुए की घुस आने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। पास के जंगल में छिपे तेंदूए की निगरानी में जुट गई है। तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की जनहानि न हो सके।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply