छत्तीसगढ़

हाथी का बच्चा बना काल : घर में सो रही 3 साल की बच्ची को कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी में एक हाथी के बच्चे ने एक 3 साल के बच्ची की जान ले ली। वनांचल क्षेत्र के अरसीकन्हार के बिलपानी में एक हाथी के बच्चे ने घर में घुसकर महिला और बच्ची को कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे खदेड़ दिया।

 
पीड़ित संजय कमार ने बताया कि, रात में वो अपनी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ सो रहा था। तभी रात में एक हाथी का बच्चा आया और उसने उनकी झोपड़ी का छप्पर अपनी सूड़ से उठाकर फेंक दिया। हाथी ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे पटक- पटककर मार डाला। इस हादसे के बाद वन विभाग की टीम ने एक हाथी के बच्चे को ढूंढ़ कर खदेड़ दिया। हाथी का बच्चा घायल बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है और गांव के लोग दहशत में है।

See also  फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ

Related Articles

Leave a Reply