छत्तीसगढ़

युवती ने अपने ही मंगेतर का करवा दिया किडनेप, रात भर खेत में छिपकर युवक ने बचाई जान

दुर्ग : जिले के जामुल क्षेत्र का है, जहां युवक टिकेश साहू की शादी 14 अप्रैल को हेमकुमारी साहू नामक युवती से तय हुई थी। लेकिन इससे पहले ही युवक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। युवती का प्रेमी दुर्गेश साहू, जो नागपुर में रहता है, उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश को अगवा करने की पूरी योजना तैयार की।

18 मार्च को दुर्गेश अपने चार साथियों के साथ नागपुर से कार में भिलाई पहुंचा। यहां उन्होंने टिकेश को उस समय अगवा किया जब वह काम पर जा रहा था। युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण किया गया और उसे मेड़ेसरा ले जाया गया। वहां ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई।टिकेश ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। वह रातभर एक खेत में छिपा रहा और अगली सुबह राहगीरों से लिफ्ट मांगकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

See also  JANJGIR-CHAMPA: मौत की सड़क: पंतोरा की सड़कों में गिरा ऑयल फिसलन से दिनभर हुए हादसे, एक की मौत देखे वीडियो

जामुल थाना के जांच अधिकारी एस. साहू के अनुसार, टिकेश की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई। कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि साजिश में युवती और उसका प्रेमी शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्गेश साहू और एक अन्य युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया और उन्हें भिलाई लाया गया।पूछताछ में यह सामने आया कि हेमकुमारी और दुर्गेश पहले से प्रेम संबंध में थे, और हेमकुमारी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी टिकेश से हो। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर टिकेश को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।फिलहाल पुलिस ने हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

See also  NEET UG परीक्षा…हाथ में बंधा मौली धागा काटा:ताबीज-रुद्राक्ष माला भी उतरवाए, एग्जाम सेंटर में CCTV से निगरानी; लोअर-टीशर्ट में पहुंचे स्टूडेंट

Related Articles

Leave a Reply