छत्तीसगढ़रायगढ़

सरकारी दफ्तर में आग से अफरा-तफरी,फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत कार्य जारी

रायगढ़। रायगढ़ शहर में सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग कार्यालय परिसर में लगी, जिससे दस्तावेजों और सामान को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply