छत्तीसगढ़बिलासपुर

अपने ही पति की दूसरी शादी कराने वाली महिला गिरफ्तार… मैरिज ब्यूरो चलाती थी, अपनी कस्टमर से ठगे थे 6 लाख

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति की शादी अपने ही कस्टमर से करा दी। इसके 11 महीने बाद पति-पत्नी युवती से छह लाख लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

सकरी टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि शिवरीनारायण क्षेत्र में रहने वाली युवती अपनी शादी के लिए योग्य वर की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा चौधरी से हुई। उसने अपनी शादी के लिए जुलाई 2024 में चित्रा से संपर्क किया। तब चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी की तस्वीर उसे दिखाई।

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मैरिज ब्यूरो वाली की बातों में आकर युवती शादी करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद दोनों की शादी धार्मिक स्थल में ले जाकर कराई गई। शादी के बाद संजय युवती को लेकर हरियाणा के हिसार ले गया। वहां पर करीब 11 महीने साथ रहने के बाद उसे अपने पति पर शक हुआ।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

उसने अपने पति का मोबाइल खंगाला तब पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस बीच चित्रा और उसके पति युवती से छह लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित चित्रा और उसके पति संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply