छत्तीसगढ़

पूर्व पार्षद और बेटे पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप, पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर गरीब आदिवासी परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है! तालापारा इलाके की 5 एकड़ जमीन पर कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित परिवारों ने आज अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

तालापारा इलाके के रहने वाले तीन आदिवासी परिवारों की कुल 5 एकड़ जमीन, अब उनके हाथ से फिसलती नजर आ रही है। अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यह जमीन खसरा नंबर 254/1 में स्थित है, जिसमें से 2 एकड़ 2 डिसमिल गिरजाबाई के नाम, 1 एकड़ लक्ष्मी गोदानी के पूर्वजों के नाम और 1 एकड़ 98 डिसमिल काशीराम वल्द बहरा सतनामी के नाम दर्ज है।

See also  मानसून में सर्पदंश का कहर, करैत सांप के डंसने से 2 मासूम भाइयों समेत 3 की मौत

यह जमीन हमारे पक्षकारों के नाम वर्षों से चली आ रही है, और यह उनके कब्जे में भी है। मगर अब मगरपारा के तुकाराम नागदोने ने इसमें से 3 एकड़ 2 डिसमिल जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में चढ़वा लिया है, और अब उसका बेटा हरीश नागदौने फर्जी TNC बनाकर इसे बेच रहा है। परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत आज कलेक्टर से की और मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन वर्षों से कब्जे में थी, तो फिर रिकॉर्ड में नाम कैसे बदला गया?

See also  खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम

मगरपारा निवासी तुकाराम नागदोने और उसके बेटे पर लगे इन गंभीर आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आदिवासी परिवारों को उनका हक मिल पाएगा या फिर ये जमीन घोटाले यूं ही चलते रहेंगे…? देखना होगा प्रशासन इस मामले में कितना गंभीर कदम उठाता है।

See also  भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा, बड़ा नुकसान

Related Articles

Leave a Reply