छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का नवीनीकरण शुरु, जल्द नहीं कराया तो राशन हो जाएगा बंद, जानिए कब है आखिरी तारीख

दुर्ग

छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डों का नवीनीकरण अभियान शुरू होगा. इसके अंर्तगत 4 लाख 74 हजार 509 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा. जिनमें प्रचलित सभी अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन राशन कार्ड और सामान्य राशन कार्ड शामिल हैं. इसके लिए 15 फरवरी 2024 तक का समय सीमा तय किया गया है. राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने राशन कार्ड में शामिल कम से कम एक सदस्य का ई-केवायसी पूरा होना जरूरी है.

नवीनीकरण नहीं होने पर राशन बंद: खाद्य अधिकारी सीपी दीपांकर ने बताया,”छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधनों के तहत हर 5 साल में इन राशनकार्डों का नवीनीकरण कराया जाना हैं. राज्य सरकार द्वारा राशनकार्ड के नवीनीकरण का आदेश जारी किया गया हैंय आदेश के मुताबिक, दुर्ग जिले में प्रचलित सभी राशनकार्डों का नवीनीकरण कराया जाना हैं. निर्धारित समय तक राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं किये जाने वाले राशनकार्डों में राशन वितरण बंद किया जाएगा.”

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

आज से नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 15 फरवरी तक समय निर्धारित किया गया है. उसके बाद 29 फरवरी तक नए कार्ड वितरण किया जाएगा. जल्द से जल्द राशन कार्ड नवीनीकरण कर लिया जाए, नहीं तो कार्ड बंद हो जाने के बाद राशन नहीं मिलेगा.- सीपी दीपांकर, खाद्य अधिकारी

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

मोबाइल एप से आनलाइन कर सकेंगे आवेदन: छत्‍तीसगढ़ में राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य विभाग की ओर से सभी कलेक्टरों को 19 जनवरी को विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं. राशनकार्ड नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिससे राशनकार्ड धारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राशन कार्डों के नवीनीकरण के दौरान मौजूदा राशनकार्डों में संशोधन, नाम जोड़ने या काटने अथवा नया राशनकार्ड बनाने का काम बंद रहेगा.

मोबाइल एप से आवेदन करने की प्रक्रिया: राशनकार्ड धारी अपने एंड्रॉयड फोन से खाद्य विभाग के पोर्टल अथवा गूगल प्ले स्टोर से राशनकार्ड नवीनीकरण सिटीजन ऐप डाउनलोड कर इंस्टाल कर सकेंगे. यह ऐप ओपन करने पर स्क्रीन पर तीन विकल्प प्रदर्शित होंगे. पहला राशनकार्ड नवीनीकरण, दूसरा राशनकार्ड नवीनीकरण की स्थिति की जांच और तीसरी राशनकार्ड नवीनीकरण कैसे करें. इसके बाद राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन के लिए प्रथम विकल्प राशनकार्ड नवीनीकरण चुनना होगा. जिन हितग्राहियों के पास एंड्रॉयड सेट नहीं है, वह सीधा राशन दुकान में जाकर नवीनीकरण कर सकते हैं.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

आपको बता दें कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य शासन द्वारा हितग्राहियों को अलग अलग श्रेणियों के राशनकार्ड बनाकर सस्ते दर पर खाधन्न उपलब्ध कराया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply