छत्तीसगढ़बिलासपुर

लड़की ने कार से गाय के बछड़े को कुचला, VIDEO वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती ने कार पीछे करते समय सड़क पर बैठे गाय के बछड़े को कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से बछड़े की मौके पर मौत हो गई। मामला सोमवार का है। वीडियो वायरल होने के बाद गौ-सेवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, एकता कॉलोनी में रजनी दास कार लेकर घर से निकली थी। इसी दौरान वह गायों को देखकर कार रिवर्स कर रही थी। इस बीच मोड़ पर कार आगे बढ़ाते समय गाय का बछड़ा पहिए के नीचे आ गया।

See also  बाबा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रसिद्ध भोजपुरी नायक गायक और सांसद मनोज तिवारी

जिसे बचाने के लिए युवती कार को आगे-पीछे करने लगी। लेकिन, पहिए के नीचे आकर बछड़े की मौत हो गई। बछड़े के ऊपर कार चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद गौ-सेवकों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, बाद में गौ-सेवकों ने बछड़े की पूजा करने और माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद दूसरे गौ-सेवक विकास सिंह ने सरकंडा थाने में दोबारा शिकायत कर दी। सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नौरंग का कहना है कि, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

See also  दर्दनाक हादसा: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई महिला

Related Articles

Leave a Reply