छत्तीसगढ़

जर्जर स्कूल और खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा: जमकर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जल्द ठीक कराने का आश्वासन

बलौदा बाजार। भाटापारा विकासखंड के ग्राम धुर्राबांधा में आज ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का जमकर हंगामा देखने को मिला। उन्होंने जर्जर स्कूल भवन और खराब सड़क को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जब तक प्रशासन का आश्वासन नहीं मिल गया, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहा।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के पास लगे हुए रियल इस्पात संयंत्र के बड़े गाड़ियों की आवाजाही से सड़क खराब हो रहा है। वहीं सड़क भी अधुरी है। बताया जा रहा है कि एक तरफ प्रायवेट जमीन है, तो दूसरी तरफ शासकीय जमीन है। शासकीय जमीन पर घर बन चुका है, जिसके कारण सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा गांव का स्कूल पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है।

See also  गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाए 70 रुपये प्रति क्विंटल दाम

प्रदर्शन की खबर लगते ही तहसीलदार यशवंत कुमार, पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित रियल इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की।

ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने जल्द ही स्कूल भवन बनवाने और रियल इस्पात के द्वारा तत्काल सड़क निर्माण के साथ मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इधर ग्रामीणों के आक्रोश को देख और प्रशासन से मिले निर्देश के बाद रियल इस्पात संयंत्र के द्वारा तत्काल सड़क का मरम्मत शुरु कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply