कोरबा

कोरबा में हाथी का उत्पात: कैमरे में कैद हुआ घर तोड़ता विशालकाय गजराज, गुस्से में मचाई तबाही; दहशत में लोग

कोरबा

कोरबा में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। देर शाम होते ही हाथी जंगल से लगे गांव में पहुच रहे हैं। हाथियों के झुंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कटघोरा वन मंडल के परला गांव एक का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक हाथी घर तोड़ता नजर आ रहा है। हाथी ने पहले घर में रखा अनाज खाया फिर बाड़ी में लगे केले के झाड़ को बर्बाद किया। इस बीच घर वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा गया।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

परला गांव में ग्रामीण दहशत में जीने की मजबूर हैं। ग्रामीणों की माने तो पिछले कई दिनों से हाथियों का दल इस क्षेत्र में जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी का गांव के अंदर आने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाथी गांव में दस्तक दे चुका है और ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ा। हाथियों के इस उत्पात को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

वन कर्मियों की माने तो ग्रामीणों को जंगल से जाने रोका जा रहा है। वहीं आसपास जंगल से लगे गांव में वन विभाग के द्वारा मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ताकि समय रहते हैं लोगों को सतर्क किया जा सके।

See also  रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

Related Articles

Leave a Reply