छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – युवती के परिजनों की पिटाई से प्रेमी की हुई मौत , आहत प्रेमिका लगाई फाँसी

जांजगीर चाम्पा : बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना 14 मार्च की है, जब होली के दिन युवक चित्रांशु पटेल की गांव में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्रांशु पटेल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद युवती ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

See also  बस्तर में बिक रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी : प्रकृति का उपहार है बोरा, तीन हजार रुपये किलो है कीमत

पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर पटेल, दयाराम पटेल, मोहन पटेल, राज केंवट, कृष्णकुमार पटेल और दरसराम पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत के बाद युवती ने भी अपनी जान दे दी।

Related Articles

Leave a Reply