छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा : बांध में डूबने से मां-बेटी की मौत, इलाके में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बांध में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला. वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र के पुटसु बांध पर घटी है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रमिला यादव (40 वर्ष) और उनकी बेटी सरिता यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों किसी काम से बांध की ओर गई थीं. इस दौरान सरिता पानी में डूबने लगी. बेटी को बचाने के लिए प्रमिला भी पानी में उतरीं लेकिन दोनों पानी की गहराई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.

See also  जांजगीर-चांपा : कचहरी चौक के राजा ग्रुप के सदस्य भैरव मिश्रा की अगुवाई में 400 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बांध के पानी में खोजबीन के बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस दर्दनाक घटना से गांव के लोगों में शोक की लहर है.

Related Articles

Leave a Reply