छत्तीसगढ़रायपुर

भीम आर्मी 20 फरवरी को करेंगे सीएम हाउस का घेराव, सतनामी समाज के लोगों की रिहाई की करेंगे मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 20 फरवरी, गुरुवार को भीम आर्मी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता घेराव में शामिल होंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी 20 फरवरी, गुरुवार को सीएम हाउस का घेराव करेगी। देशभर के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ ही संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी घेराव में शामिल होंगे। ये सभी जेल में बंद सतनामी समाज के लोगों को रिहा कराने की मांग करेंगे। सतनामी समाज के कई लोग बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद हैं।

See also  नक्सलियों के लगाए IED में ब्लॉस्ट से दो जवान शहीद, दो घायल…

Related Articles

Leave a Reply