छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

रायपुर. चैत्र नवरात्री के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं. इस दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 19 मार्च से 27 मार्च तक यात्रियों को राहत देने स्पेशल ट्रेनें चलाने, मौजूदा ट्रेनों के विस्तार और 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है.

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल (06886/06885) चलाई जा रही है. यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रात 02:40 बजे प्रस्थान कर तड़के 04:00 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. वापसी में डोंगरगढ़ से रात 01:05 बजे प्रस्थान कर 02:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

कई पैसेंजर ट्रेनों के रुट में विस्तार 

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रूट में विस्तार किया है. गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू अब  रायपुर तक चलेगी. रायपुर से यह सुबह 05:00 बजे रवाना होगी, जो रात 22:30 बजे लौटेगी. इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू का  गोंदिया तक विस्तार का निर्णय लिया गया है. यह रायपुर और डोंगरगढ़ के बीच अपने पुराने समय पर चलेगी, जबकि डोंगरगढ़ से गोंदिया के बीच नई समय सारणी लागू होगी.

See also  फुटबॉल मैच में जीत की खुशी मातम में बदली, जश्न के दौरान कोच की हार्ट अटैक से मौत

डोंगरगढ़ में इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव (CG Navratri Special Train)

1. बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस

2. बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस

3. बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस

4. बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस

5. रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

(ये सभी ट्रेनें अप और डाउन दोनों दिशाओं में रुकेंगी)

Related Articles

Leave a Reply