छत्तीसगढ़बिलासपुर

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के नाम पर युवक से 70 लाख की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर के रहने वाले आकाश खन्ना को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के नाम पर उसके अभिभावक से लगभग 70 लाख की ठगी का मामला सामने आया है, इस मामले में तोरवा पुलिस ने फरार महिला आरोपी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दें महामाया विहार वेयर हाउस रोड में रहने वाली राखी खन्ना ने वर्ष 2021 में तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की उसके बेटे आकाश खन्ना ने प्राईम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसके कोच सन्नी दुआ और डायरेक्टर अंजुल डूबा थी। इन दोनों ने आकाश को नेशनल लेवल क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने का झांसा देकर करीब 70 लाख रुपए नगदी और आनलाइन के जरिए जरहाभाटा की रहने वाली तीसरी आरोपी खुशबू सिंह के अकाउंट में डलवा लिए।

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

वहीं काफी समय बीत जाने के बाद आकाश का सलेक्शन नही हुआ जिसके बाद राखी को ठगे जाने का अहसास हुआ। जिसकी तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।आरोपी पति पत्नी सन्नी और अंजुला दुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तीसरी महिला आरोपी खुशबू सिंह फरार हो गई थी, तोरवा पुलिस लगातार खुशबू की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी हुई की खुशबू को जरहभाटा चौक के पास देखा गया है, सूचना मिलते हो तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

Related Articles

Leave a Reply