छत्तीसगढ़

दुकान में लगी रहस्यमयी आग : सामान के साथ झुलसकर मालिक की मौत, शॉर्ट सर्किट या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गातापार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें 28 वर्षीय युवक नरेंद्र डहरिया की जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र अपने घर में ही किराना दुकान चलाता था और परिवार से अलग रहता था। दोपहर के समय जब यह हादसा हुआ जब वह अपनी दुकान के अंदर ही था और दो शटर की दुकान अंदर से बंद थी। अचानक लगी आग के कारण पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें दुकान में रखा सामान और फ्रिज भी शामिल था।

पड़ोसियों ने देखा धुआं उठते

आग लगने के बाद पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा और तुरंत नरेंद्र के परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नरेंद्र की जलकर मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

See also  दरिंदगी को रोकने पॉक्सो एक्ट-2012 में बदलाव, 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा

सभी संभावनाओं पर जांच कर रही पुलिस

आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, जबकि कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, गैस लीक, या किसी अन्य साजिश की संभावना को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply