छत्तीसगढ़

बरपाली गांव में शराब दुकान को लेकर विवाद, अहाता सेंटर में तोड़फोड़ और मारपीट

कोरबा। बरपाली गांव में अंग्रेजी शराब दुकान और अहाता सेंटर को लेकर विवाद गंभीर हो गया है। अहाता सेंटर के संचालक राजेश शर्मा ने जिला आयुक्त से शिकायत करते हुए पड़ोसी कैला रात्रे पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाया है।

राजेश का कहना है कि कैला रात्रे अपने घर और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाती हैं। जब राजेश ने उन्हें चेतावनी दी कि दुकान में केवल चखने के लिए शराब बेची जा सकती है, तो कैला ने इसे व्यक्तिगत विवाद बना लिया।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

21 अगस्त को ग्रामसभा बुलाई गई, जिसमें सरपंच और पंचायत सदस्यों ने गांव से अंग्रेजी शराब दुकान हटाने का प्रस्ताव पारित किया। हालांकि, कैला रात्रे ने इस निर्णय को मानने से इनकार कर दिया।

राजेश के मुताबिक, कैला ने अपने परिचित प्रकाश दास महंत उर्फ पड़की को अहाता सेंटर में तोड़फोड़ और मारपीट के लिए भेजा। इस दौरान राजेश और उनके परिवार को चोटें आईं और उन्हें गालियां भी दी गईं।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

इस मामले पर जिला आयुक्त ने कहा कि वे पूरे जिले को छोड़कर केवल एक मामले पर ध्यान नहीं दे सकतीं। वहीं, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवाद ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

See also  अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकाल कर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने

Related Articles

Leave a Reply