छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: नैला स्टेशन के पास नया पुलिस सहायता केंद्र, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

जांजगीर चांपा। जिले के नैला स्थित गायत्री मंदिर के पास 14 अगस्त को नया पुलिस सहायता केंद्र खोला जाएगा। यह केंद्र विधायक व्यास कश्यप की पहल और SP विजय पांडे के दिशा-निर्देश पर स्थापित किया जा रहा है।

इस केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। यह कदम शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है। नागरिक यहां असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

विधायक व्यास कश्यप और SP विजय पांडे ने उमेश कश्यप, पार्षद अरमान खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। नैला स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

केंद्र की स्थापना से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए विधायक व्यास कश्यप और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया है।

See also  फंदे पर लटके मिले दो दोस्त : जन्मदिन पर पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर एक साथ दे दी जान

Related Articles

Leave a Reply