छत्तीसगढ़

सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई अमेरिका से छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया युवक से रचाई शादी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उस वक्त शहनाइयां विशेष हो गई जब जिले के रहने वाले एक युवक ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की युवती से भारतीय तौर तरीके से शादी रचाई। दरअसल पेंड्रा के रहने वाले रमेश साहू के पुत्र अंकित साहू अमेरिका के मिलवोकी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद वही एक कंपनी में नौकरी करने लगे। अंकित का परिचय वहां की रहने वाली मिस कायला से हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर


मिस कायला अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का काम करती हैं जोकी पार्ट्स की डिजाइन का काम करती है। अंकित और कायला दोनों ने आपस में शादी की सहमति जताई और आखिरकार आज 5 फरवरी को इन दोनों का विवाह तय हुआ। विवाह अमरकंटक के नर्मदे आनंदम एक निजी रिसोर्ट में हुआ और पूर्णत भारतीय पारंपरिक तौर तरीके से हुआ।
वधू पक्ष से शामिल होने के लिए करीब डेढ़ दर्जन लोग यहां पहुंचे थे जबकि काफी संख्या में वर पक्ष के लोग यहां दिखाई दिए। बेहद खुशी के माहौल में शादी की रस्में संपन्न हुई और भारतीय मूल के युवक के द्वारा अमेरिकी युवती से विवाह सोशल मीडिया में भी जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस विवाह की जमकर सराहना कर रहे हैं। शादी के दौरान विदेश से आए लोगों और दुल्हन दूल्हा के साथ फोटो खींचने की होड़ भी लोगों में दिखाई दी,,

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply