छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारी की हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

राजनांदगांव

आपसी मनमुटाव और घरेलू विवाद की वजह से पुत्र ने अपने पिता की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन में बीते 20 दिसंबर को सरकारी कर्मचारी गजेंद्र कुमार शुक्ला की आकस्मिक मौत हो गई थी. सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गजेंद्र शुक्ला की मौत प्रारंभ से ही संदिग्ध लग रही थी, क्योंकि मृतक के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था. प्रार्थी और गवाहों के बयान तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि गजेंद्र शुक्ला की मौत मुंह – नाक को दबाने और सिर में चोट लगने से हुई. आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का अपने पुत्र नवीन शुक्ला के साथ आपसी मनमुटाव और घरेलू विवाद चल रहा था, इसी के चलते आरोपी पुत्र ने अपने पिता से मारपीट करते हुए उसका नाक व मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  अवैध हथियार के कारोबार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply