छत्तीसगढ़

पति की मौत के बाद पार्थिव शरीर को पत्नी ने किया दान, छात्रों को मिली एक और पार्थिव देह, जानें मामला

कोरबा

जन जागरण चाहे किसी भी क्षेत्र में हो उसके नतीजे हमेशा ही अच्छे आते हैं। इसके व्यापक प्रभाव भी पड़ते हैं। भारत विकास परिषद और मेडिकल कॉलेज की कोशिश से नेत्रदान और देहदान के लिए पिछले दिनों की गई जन जागरूकता से अच्छी तस्वीर बन रही है। इसी कड़ी में कोरबा के चैनपुर बसाहट क्षेत्र निवासी एक उम्रदराज नागरिक का शरीर शांत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दिया गया। डीन ने मृतक के परिवार को शांत होना देने के साथ उनके प्रति आभार जताया है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार चैनपुर बसाहट में निवासरथ है। इसके मुखिया सुजान सिंह का पिछली रात निधन हो गया। मृतक के दत्तक पुत्र बहसराम ने बताया कि पिता ने पहले ही देहदान का संकल्प लिया था। इसलिए इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

मृतक की पत्नी शकुंतला ने बताया कि पिछली रात्रि पति का निधन हो गया। इसके बाद परिवार ने मेडिकल कॉलेज को सूचना दी गई। फिर जरूरी प्रक्रियाओं के बाद शव सौंपा गया। मुनीर ट्रस्ट के लिए काम करने वाले एक प्रतिनिधि ने बताया कि सुजान सिंह हमसे जुड़े हुए थे। देश में कई अच्छे काम हम लोग कर रहे हैं।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

मेडिकल कॉलेज कोरबा के अधिष्ठाता डॉक्टर कमल किशोर सहारे ने बताया कि एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका शव मेडिकल कॉलेज को प्राप्त हुआ है। एमबीबीएस के छात्रों के लिए शरीर रचना विज्ञान की पढ़ाई में ऐसे शव उपयोगी होते हैं। 55 वर्ष तक के ऐसे व्यक्ति जो किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होते और उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके बहुत सारे अंग दूसरे जरूरतमंद लोगों में प्रत्यारोपित कर दिए जाते हैं।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

यहां बताना आवश्यक होगा कि पिछले दिनों भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नेत्रदान और देहदान को लेकर जन जागरण प्रारंभ किया गया। पूरी टीम इस काम में लगी हुई है ताकि समाज में बनी भ्रांतियां को दूर किया जाए। माना जा रहा है कि जन जागरूकता लोगों के बीच आ रही है। मेडिकल कॉलेज में पार्थिव शव के साथ प्रयोग करते हुए भविष्य में डॉक्टर बनने वालों से अपेक्षा करनी होगी कि वह व्यवसाय के दौरान सेवा और मानवता जैसे गुना को ध्यान में जरूर रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply