छत्तीसगढ़

महिला सचिव के साथ बंद कमरे में पकड़ाया कांग्रेस नेता: गुस्साए लोगों ने जमकर की पिटाई, जुलूस निकालकर पहुंचाया थाना

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महिला पंचायत सचिव के साथ बंद कमरे में पकड़े गए। दोनों को महिला के शिक्षक पति ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद पूरे मोहल्ले में बवाल मच गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कुमार कोरेटी की बेदम पिटाई कर दी। साथ ही पीटते हुए जुलूस निकालकर थाने पहुंचाया।

See also  भिलाई में DSP के बेटे ने की आत्महत्या : बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला BBA छात्र, घर में नहीं था कोई मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात ग्राम कुल्हारदो निवासी कुमार कुरैटी गोंड समाज से ताल्लुक रखने वाले शिक्षक की पत्नी पंचायत सचिव के घर पहुंचा। पत्नी और कांग्रेस नेता के बीच आंतरिक संबंध होने के शक में पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने समाज के लोगों को घर के बाहर इकठ्ठा किया।

See also  ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी : डिप्टी ब्रांच मैनेजर और पति ने रची साजिश, उपभोक्ताओं के सोना लेकर फरार

जुलूस निकालकर पहुंचाया थाना
तनावपूर्ण स्थिति के बीच देर रात अंबागढ चौकी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। इस दौरान किसी तरह पुलिस कांग्रेस नेता को अपने साथ गाड़ी में थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए आदिवासी गोंड समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने पुलिस बल पर दबाव बनाते हुए जुलूस की निकालकर थाने पहुंचाया। भारी तनाव के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता कुमार कोरैटी के खिलाफ प्रतिबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

See also  रायपुर- गोंदिया यात्रियों के लिए बुरी खबर : 20 दिन रद्द रहेगी ट्रेनें, 18 गंतव्य से पहले होंगी समाप्त

Related Articles

Leave a Reply