छत्तीसगढ़

अजीत जोगी प्रतिमा विवाद: प्रशासन और अमित जोगी के बीच बनी सहमति, धरना प्रदर्शन किया समाप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार शांत हो गया है। स्थानीय प्रशासन और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) अध्यक्ष अमित जोगी के बीच लिखित समझौता हो गया है, जिसके बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया और अपने घर के लिए रवाना हो गए।

See also  अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

फिलहाल चबूतरे के पास जमीन पर स्थापित की गई प्रतिमा

जिस चबूतरे का निर्माण अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापना के लिए किया गया था, उस पर फिलहाल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में जोगी समर्थकों ने उसी चबूतरे से सटी जमीन में प्रतिमा स्थापित कर दी है। यह प्रतिमा स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में रहेगी और जब तक नगरीय प्रशासन के सभी नियम पूरे नहीं हो जाते, तब तक यही स्थिति बनी रहेगी।

See also  सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब 1.5 लाख तक इलाज होगा मुफ्त

नियम पूरे होने के बाद होगा विधिवत लोकार्पण

प्रशासन और अमित जोगी के बीच यह सहमति बनी है कि जैसे ही संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, उसी चबूतरे पर अजीत जोगी की प्रतिमा को विधिवत तरीके से स्थापित कर उसका लोकार्पण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply