छत्तीसगढ़

एक बाइक पर सवार 5 युवक, ना पुलिस का खौफ ना मौत का डर, शहर में सरेआम कर रहे सर्कस

बिलासपुर। शहर में कुछ युवाओं के बीच पुलिस और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। यातायात व्यवस्था को धत्ता बताते हुए खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाते घुम रहे हैं। ऐसे ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए एक वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक बिना किसी सुरक्षा के बाइक पर लटके हुए हैं। बिना हेलमेट के ये युवक मुस्कुराते हुए सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। यह लापरवाही उनकी और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

See also  रायपुर में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर

यह घटना शहर के सीपत चौक की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार युवकों में से कोई भी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। न तो हेलमेट पहना गया है और न ही ओवरलोडिंग के खतरे को नजरअंदाज करने का कोई पछतावा उनमें दिख रहा है।

यातायात नियमों के अनुसार दोपहिया वाहन पर केवल दो लोगों को सवारी की अनुमति है, जबकि इन युवकों ने पांच लोग बैठाकर नियमों की पूरी तरह धज्जियां उड़ा दी। ऐसी घटनाएं शहर में आम हो गई हैं। किशोर उम्र के युवक बिना लाइसेंस के बाइक चलाते हैं और सड़कों पर स्टंट या मस्ती करते नजर आते हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ महीनों में इसी तरह की लापरवाही के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि अगर यह वीडियो हाल की है, तो वाहन मालिक और चालकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान की कोशिश की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत दें ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसी लापरवाही क्षणिक आनंद तो दे सकती है, लेकिन इसके परिणाम बेहद घातक हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply