छत्तीसगढ़

लोक कलाकार के चेहरे पर फेंका गर्म तेल: शादी के लिए दबाव बना रहा था पड़ोसी यवुक, मना करने पर की घिनौनी करतूत

भिलाई। महिला लोक कलाकार के चहेरे पर गर्म तेल फेंकने से उसका चेहरे बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 124(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को लेकर जिला अस्पताल दुर्ग से फोन पर जानकारी मिली है। कैंप 1 नेहरु चौक भिलाई निवासी शकुंतला मारकण्डेय 34 वर्ष की झुलसने से उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। इसके बाद महिला छावनी पुलिस महिला का बयान लेने अस्पताल पहुंची थी। पीड़िता शकुंतला के मुताबिक वह लोक कलाकार और लोक दर्पण छत्तीसगढी कार्यक्रम करती है। पडोसी राकेश साहू नामक युवक उससे शादी की जिद कर रहा है। शादी करने से मना करने पर चहरे में एसिड डालने की धमकी दी थी।

See also  SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई महिला BLO:ब्लड प्रेशर बढ़ने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

घर के दरवाजे के पास ही चेहरे पर फेंका गर्म तेल
पीड़िताशकुंतला ने पुलिस को बताया कि, 15 अप्रैल को वह यूपी के मिर्जापुर में कार्यक्रम देने पहुंची थी। 12 जून की शाम 4.30 बजे अपनी बेटी हर्षिता के साथ वापस अपने घर केम्प 1 का दरवाजा खोल रही थी। तभी राकेश साहू आया और एक बार फिर शादी की बात की। इंकार करने पर उसे गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। राकेश अपने साथ कटोरी में गर्म तेल लाया और चेहरे पर फेंक दिया। शकुंतला चीखने लगी तो राकेश साहू मौके से फरार हो गया। तेल फेंकने से चेहरा व सीना झुलस गया। मामले में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि महिला के साथ घटना हुआ है। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर जांच में लिया गया है।

See also  यहां वारदात से पहले पहुंची पुलिस, लूट जाता व्यापारी अगर वक्त पर नहीं पहुंचती पुलिस, 7 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply