छत्तीसगढ़

रायपुर में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के शक में सघन चेकिंग, 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर। बांग्लादेश में जारी हिंसा और सीमा पार अवैध आवाजाही की आशंकाओं के बीच रायपुर पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत मंगलवार सुबह दूसरे राज्यों से आए लोगों की तस्दीक की गई।

इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें करीब 100 संदिग्ध सामने आए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हो सकते हैं।

See also  सक्ती में दिन दहाड़े गोलीबारी : घर में घुसकर युवती को मारी गई गोली, हॉस्पिटल में मौत

मोबाइल और तकनीकी जांच जारी

संदिग्धों के मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि उनके संपर्कों और लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि चार महीने पहले टिकरापारा इलाके से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तीन महीने पहले प्रदेशभर से 40 बांग्लादेशियों को फ्लाइट से वापस भेजा गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply