छत्तीसगढ़

प्रेमिका ने नहीं की शादी… तो ब्वॉयफ्रेंड ने होने वाले पति को भेज दी अश्लील वीडियो

कवर्धा

प्रेमिका के अश्लील और छेड़खानी करने का वीडियो उसके होने वाले पति को भेजे जाने का मामला सामना आया है. इस मामले में कवर्धा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने मार्च माह में कवर्धा के कुण्डा पुलिस से की थी.

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

प्रतीक चौहान. प्रेमिका का शादी न करना प्रेमी को इतना बुरा लग गया कि उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से प्रेमिका के होने वाले पति को उसकी अश्लील क्लीप भेज दी. इसके बाद बवाल मचा, लेकिन अब आरोपी पूर्व प्रेमी को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला कवर्धा के कुण्डा थानाक्षेत्र का है. आरोपी का नाम बीर सिंह गेदलें है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास वीडियो होने की जानकारी पीड़िता के परिजनों को भी थी, उन्होंने आरोपी को समझाईश दी कि वे पीड़िता से कोई सम्पर्क ना रखे और वीडियो डिलीट कर दें. आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने उक्त घटना के बारे में पुलिस को बताया तो वो उसे जान से मार देगा.

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 534,506, बी, 509 ख भादवि 67, 67 ए सूचना प्रोद्यागिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply