छत्तीसगढ़

सड़क पर चल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला , दोनो की मौके पर ही मौत

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, रामानुजगंज के विजय नगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित महाविरगंज गांव में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सड़क पर जा रहे थे, तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

See also  रेत माफिया की कारगुजारी, श्मशान घाट में बाहर निकल आए कंकाल, विभागीय की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल…

Related Articles

Leave a Reply